जन्नत क्या है ? कहाँ है? क्या सच में होती है? इसका जवाब अगर सोच समझकर दिया जाय तो जवाब हैं हाँ। जन्नत होती है।
![]() |
Image from internet |
एक बार जरा फिर सोचिये जब हम अपने parents की खैरियत में होते है, जब हम उनकी नजरो से ओझल हुए बिना बेफिक्र झूमते हैं। जब वक़्त कैसा भी हो, हालात कैसे भी हो सर्दी हो या गर्मी ,धुप हो या छाव हमे कभी किसी बात का गम नहीं होता कोई शिकायत नही होती क्योंकि हम जानते हमारी प्यारी प्यारी माँ हमे कुछ नही होने देगी। उनके होते हमे कोई डर नही होता ।यानी जब हमारे साथ उनका साथ होता है।
वो पल जन्नत है यार.....!
न जाने इस दुनिया में कितने धर्म है जो जन्नत की अपनी अपनी परिभाषा, मतलब बताते हैं। कोई कहता मरने के बाद परमात्मा तुम्हे कर्मों का हिसाब करके जन्नत भेजेंगे कोई कहता हैं नदियों में नहा से लेने से मरने के बाद स्वर्ग की प्राप्ति होती हैं । मैं कहता हूँ एक बार अपनी माँ की नजरो से नजर मिलाकर उनके पैर में झुक कर देखो । उनके चेहरे पर जो उस वक़्त नूर होगी ,आपके बालों पर जब उनके हाथ फिरेंगे। जब आपकी नजर उनके पैरों में होगी। तब जो सारी दुनिया की रहमते एक माँ के दिल से आप पर बरसेंगी ना
वो जन्नत है यार.....!
ये रहमतों की बारिश ऐसी वैसी थोड़ी ना है हम सबके पास है जो हमे रहनुमा बनाने के लिए बहुत है।
एक बार अपने पिता की चरणों में शीश झुका कर देखो आपको दुनिया के हर धर्म का तीर्थ उनके चरणों में दिख जायेगें। क्योंकि माँपापा सबसे बढ़कर है एक पिता के लिए सबसे बढ़कर है अपनी फ़र्ज़ जो वो हमारे लिए अदा करते हैं। वो जिम्मेदारी जिसमे हम नदी के नाव की तरह सवार होकर वो दरिया पार करते हैं। वो पिता के मजबूत हौसले ही तो हैं जिनकी परछाई में हमें एक सुनहरा कल देखने का जज्बा मिलता है। सपने सजाने का जरिया मिलता है। प्यार के बदले प्यार तो ना सही पर उनके चमकते आँखो में दिखता साफ़ दिल हमे आने वाले कल को सबसे बेहतर करने की प्रेरणा देता हैं..। और ये जो प्यार हम सबके नसीब हुआ... ये जन्नत है यार.....!.
माँ तेरी ममता ही रब की रजा है तेरा प्यार ही तो इस वजूद की वजह हैं।
तेरे प्यार में जो सादगी, समर्पण , नम्रता , सच्चाई और सरलता हैं वो दुनिया के बाकी रिश्तों से अलग है अनूठा है सोच से भी ऊपर और प्यार की बारिश थप्पिया और झप्पियां हम सब को नसीब हुआ।
यही तो जन्नत है यार.....!
खुद से ज्यादा हमे वक़्त देती है , खुद से ज्यादा हमारी फिक्र करती है।खुद से पहले हमारे बारे में सोचती हैं चाहे खुद कितनी भी तकलीफ में हो हम पर कभी आंच तक नही आने देती। उस माँ का आँचल जन्नत से भी ज्यादा खूबसूरत हैं यार....!
सागर में जितनी पानी की बूंदे नही हैं उससे ज्यादा मेरी माँ की आँखो में प्यार का नूर हैं। माँ तेरे अंदर तो सारी दुनिया बस्ती है । जन्नत तुझसे,जमाना तुझसे। तुझसे तो सबकी ज़िंदगी बनती हैं फिर भी तेरी धड़कन मुझमे धड़कती हैं। तेरी यह सादगी तो खुदा को भी तेरा दीवाना बनाती हैं। तू जन्नत में नही, जन्नत तुझसे हैं।हर घर में जन्नत सजती है क्योंकि वहा माँ बसती हैं।
😍WE LOVE YOU MOM-DAD😘
Dedicated to all mom's of the earth.
😍All mom's are the best. 😘
For any query or doubt or if you have any suggestions please let me know. I'll make the indeed changes accordingly. You can comment down or send me a massage from contact forum.
Nice lines
ReplyDeleteMumma is the best bhai
ReplyDeleteAwesome..yaarrrrrrr
ReplyDelete